गोविंदपुर के सोलह आना दीगर क्षेत्र में श्रीराम जानकी मंदिर (ठाकुरबाड़ी) की जमीन की रक्षा और उसके नए सिरे से निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण आम सभा शनिवार को स्थानीय श्री अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। इस सभा की अध्यक्षता समाजसेवी शरत दुदानी ने की।
सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक-सस्वर और एकमत से यह संकल्प लिया कि मंदिर की एक इंच जमीन पर भी किसी को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि इस ऐतिहासिक मंदिर की जमीन की जल्द ही सरकारी स्तर पर नापी कराई जाएगी और नापी के दिन समाज के सभी लोग पूरी एकजुटता के साथ वहां मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, पूरी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चाहरदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर का आगामी निर्माण कार्य पूरे समाज के आपसी सहयोग से संपन्न किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के संबंध में जानकारी दी गई कि इसका शिलान्यास कार्य पहले ही पूरा हो चुका है तथा इसके लिए विधिवत नक्शा भी तैयार किया जा चुका है, और अब निर्माण कार्य शुरू करने की बारी है।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मंदिर की जमीन को लेकर किसी भी व्यक्ति के साथ कोई व्यक्तिगत लड़ाई या विवाद नहीं है। यदि मंदिर परिसर के अंदर किसी की अपनी निजी जमीन भी आती है, तो उसे छोड़ दिया जाएगा, परंतु किसी भी परिस्थिति में मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। लोगों ने याद दिलाया कि यह गोविंदपुर का 100 वर्ष से भी अधिक पुराना मंदिर है, जिसका जीर्णोद्धार अब नए सिरे से किया जाना है।
इस आम सभा में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में प्रभु विश्वकर्मा, रमेश सरिया, महावीर विश्वकर्मा, सुरेश सरिया, पवन लोधा, किशन अग्रवाल, जयप्रकाश मिश्र, ओमप्रकाश बजाज, हेमंत यादव, सुमिता दास, बबलू बिस्टू, अनंत बर्मन, एसएन लाल त्यागी, विनोद बर्मन, प्रदीप गुप्ता, शैलेश दुदानी, प्रेम कुमार सिंह, संदीप विश्वकर्मा, वीरेंद्र रजक, जयजीत मुखर्जी, आनंद जायसवाल, अनिल साव, डॉ. आरके शर्मा, अमरदीप सिंह, जितेश जायसवाल, बलराम साव, कीरिटी भूषण रूज, नवीन भगत, पप्पू विश्वकर्मा, गोविंद राय, विजय बर्मन, राजा जायसवाल, सुरेश भगत, विपिन रजक, संजय साव, बमबम साव, जीतू गुप्ता, अमल दत्ता, सुभाष घाटी, मनोज अग्रवाल, शत्रुघ्न साव, अनूप साव, संजय सरिया, शरत अग्रवाल, राजेश शर्मा और कुणाल शर्मा सहित दर्जनों स्थानीय लोग शामिल हुए।

