गोविंदपुर: ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, बरिओ मोर, गोविंदपुर में पंडित दिनेश मेमोरियल अंतर सदनीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का समापन समारोह 8 नवंबर 2025 को धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंदपुर ब्लॉक की प्रमुख श्रीमती निर्मला सिंह और उनके प्रतिनिधि श्री डी.एन. सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद हुसैन, प्रदेश सचिव मोहम्मद सफी, लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन डॉ. आरके शर्मा, और जाने-माने चिकित्सक डॉ. एनके पंडित शामिल हुए। विद्यालय के निदेशक श्री नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
छात्राओं के फाइनल मुकाबले में बिरसा मुंडा हाउस और रामानुजन हाउस के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसमें बिरसा मुंडा हाउस विजयी रहा। वहीं, छात्रों के बीच हुए रोमांचक फाइनल मैच में अब्दुल कलाम हाउस ने बिरसा मुंडा हाउस को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
सभी विजेता टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में, रोशन सिंह और आफरीन सबा को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, अजमल अंसारी और मुस्कान कुमारी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, तथा अजमल अंसारी और फलक प्रवीण को फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया।
निदेशक महोदय श्री नीरज कुमार ने शिक्षा के साथ खेल के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य श्री चंचल कुमार चंद्रा ने खेल को शिक्षा का एक अभिन्न अंग बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक रोहित नंदन, अमरजीत पांडे, चंदू कर, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल ब्रांच II के प्राचार्य श्री मिथिलेश झा सहित खुशी दास, अनुराधा कुमारी, रूबी कुमारी, रिया तिवारी, काजल, रोजी, मेघा, प्रीति प्रिया, लिपि, अंकित, हरमिंदर कौर, इंद्रजीत, सलीम अंसारी, वासुदेव सिंह, तंजाया कुमारी, संगीता सिंह, बिंटू दास, संजीव कुमार और संदीप सिंह का सक्रिय योगदान रहा।

