गोविंदपुर (धनबाद): गोविंदपुर पंचायत भवन में आज ‘विकास फोरम’ के नए सत्र (2026-29) के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों की भारी उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि तीन दशकों से चली आ रही इस सामाजिक-सांस्कृतिक यात्रा के प्रति लोगों का विश्वास आज भी अडिग है। बैठक में सर्वसम्मति से नए सत्र की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वासुदेव गोस्वामी को अध्यक्ष चुने गये ।

विदित हो कि ‘विकास फोरम’ पिछले 30 वर्षों से न केवल सामाजिक कुरीतियों और अपसंस्कृति के विरुद्ध एक मज़बूत ढाल बनकर खड़ा रहा है, बल्कि क्षेत्र की बौद्धिक विरासत को भी सहेजने का कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘विकास पथ’ आज केवल धनबाद ही नहीं, बल्कि संपूर्ण झारखंड के साहित्यिक और सांस्कृतिक गलियारों में अपनी गंभीर सामग्री के लिए एक प्रतिष्ठित पहचान रखती है।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान संगठन की मज़बूती पर बल देते हुए पी.सी. लाल दास को कार्यकारी अध्यक्ष और शमानन्द त्यागी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, संगठन की कानूनी बारीकियों और मार्गदर्शन के लिए विनदानंद सिन्हा को कानूनी सलाहकार सह उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अखिलानंद सिंह और ओम प्रकाश उपाध्याय का भी चयन हुआ।
संस्था के वित्तीय पारदर्शिता को बनाए रखने हेतु शंकर रविदास को कोषाध्यक्ष और विश्वनाथ मंडल को सह-कोषाध्यक्ष एवं उपेंद्र कुमार आकेंक्षक चुने गये । संगठन के विस्तार और प्रचार-प्रसार के लिए रामनवमी सिंह व निर्मल सिंह (संगठन सचिव) तथा विनोद आनंद व उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा (मीडिया प्रभारी) को कमान सौंपी गई है। महिलाओं और प्रबुद्ध वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए डॉ. शैलवाला, विमल शर्मा और सुरेश कुमार चौधरी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि फोरम का मुख्य उद्देश्य झारखंड की मिट्टी की संस्कृति को बचाए रखना और ‘विकास पथ’ के माध्यम से नए रचनाकारों को मंच प्रदान करना है। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिसमें रानी इंदिरा, बृजनांदन पंडित, अनिल कुमार गुप्ता, कृष्णाप्रसाद गिरी,जयानन्द लाल, कृष्ण देव प्रसाद जिमि लाल रजक,राणा विजय प्रसाद यादव,सहित कई गणमान्य शामिल हैं। इसके साथ ही रामदेव साव और कन्हैया प्रसाद सिंह, रमाकांत सिंह सिपाही, मनोज कुमार सिंह, राम किशोर पंडित, उज्जवल कुमार मंडल मनोहर रजक, बैजनाथ राम राजेंद्र तिबारी जैसे अनुभवी नामों को मनोनीत कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
इस नई टीम के गठन से क्षेत्र के बुद्धिजीवियों में हर्ष है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी तीन वर्षों में विकास फोरम सामाजिक सुधार के अपने मिशन को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

