artisan selection travel stories escort listings exclusive offers official site ceramic mugs home decor travel stories storefront adult services local directory home decor online store urban lifestyle escort listings best deals best deals product catalog home decor official site escort listings urban lifestyle local directory ceramic mugs storefront adult services creative works best deals shop now product catalog escort listings local directory buy online urban lifestyle handmade gifts product catalog official site shop now escort listings exclusive offers online store ceramic mugs premium collection travel stories escort listings exclusive offers exclusive offers storefront local directory online store home decor city guide exclusive offers adult services urban lifestyle creative works travel stories home decor local directory home decor
  • Sun. Sep 6th, 2026

AVN Antarkatha

लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल ने शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

ByBinod Anand

Sep 6, 2026

लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गोविंदपुर में क्लब के निदेशक श्यामानंद लाल त्यागी के आवास पर गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोविंदपुर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राजकीयकृत मध्य विद्यालय बस्तीपुर के संतोष कुमार झा, राजकीयकृत मध्य विद्यालय लाहरडीह की शीला पात्रो, प्लस टू उच्च विद्यालय गोसाईंडीह की विनीता झा, उच्च विद्यालय नगरकियारी के कामेश्वर रजक तथा सेवानिवृत्त हाईस्कूल शिक्षक दीपक कुमार दत्ता शामिल हैं। सभी सम्मानित शिक्षकों को समाज निर्माण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके द्वारा किए गए अमूल्य कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया।

​समारोह की शुरुआत में लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल के अध्यक्ष आर. के. शर्मा एवं सचिव रामचंद्र मिश्र ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी आगत अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने समाज और देश के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

​सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षकों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शिक्षण कार्य केवल एक साधारण नौकरी या आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि यह एक महान सेवा और पवित्र राष्ट्र निर्माण का कार्य है। शिक्षकों पर देश के नौनिहालों को एक बेहतर, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। शिक्षक ही देश के लिए योग्य डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों में सफल नागरिकों को गढ़ने का कार्य करते हैं।

 

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार जय प्रकाश मिश्रा और विनोद आनंद ने भी समाज में शिक्षकों के अतुलनीय योगदान की सराहना की और कहा कि एक सशक्त समाज की नींव शिक्षक ही रखते हैं। इसके अलावा शिक्षक दिनेश राय और लायंस सदस्य व शिक्षिका नुसरत प्रवीण ने भी विचार व्यक्त किए। पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन लायंस क्लब के पदाधिकारी मथन चंद्र दसोंधी ने अपनी बेहतरीन शैली में किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन क्लब के निदेशक श्यामानंद लाल त्यागी ने प्रस्तुत करते हुए अपने शैक्षणिक व सामाजिक अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश उपाध्याय, रमाकांत सिंह, जिनीलाल रजक, सुजाता कुमारी, विमल शर्मा, रिंकू कुमारी, चिंता देवी, कमल देव मंडल और दिनेश मनी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *