आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की प्रत्याशी शकुंतला महाली ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है, जिसके लिए वे पार्टी नेतृत्व की आभारी हैं।
शकुंतला महाली ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों तक जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं और इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यों का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में फंड लाकर कई जनहित के कार्य किए हैं और आगे भी जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नल-जल, शिक्षा और स्वच्छता जैसी मूलभूत समस्याएं हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उनका मुख्य लक्ष्य नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा। गौरतलब है कि शकुंतला महली झामुमो के सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पार्टी के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली की पत्नी हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मेयर पद का चुनाव लड़ रही हैं।
