• Thu. Dec 7th, 2023

सहाना पहाड़ी निवासी 40 वर्षीय गणेश फांसी के फंदे सहारे किया अपना जीवन लिला समाप्त

ByAdmin Office

Nov 19, 2023
Please share this News

*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

झरिया। झरिया थाना अंतर्गत सहाना पहाड़ी निवासी 40 वर्षीय गणेश नोनिया ने शनिवार को अपने खपड़ेल घर मे लगे बास में प्लास्टिक रस्सी के फंदे सहारे लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना को अंजाम देने वक्त श्री नोनिया अपने आवास में अकेला था। वह अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री के आलावे पत्नी आरती को छोड़ गया जिनका रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी आरती देवी 38 ने बताई वह छठ व्रत को करने के लिए अपने मैके तेतुलमारी स्थित दलहा बस्ती, बड़ा बेटा लक्की कुमार10 छोटा पुत्र बंटी कुमार 8 को अपने साथ लेकर गई थी। जबकि बड़ी पुत्री दीपिका कुमारी 16 वर्षीय को अपने पति के पास छोड़ गई थी। जो रात में सोने के लिए बस्ती में रहने वाले फुवा के यहां गई थी। जब अपने आवास मे सुबह पहुंची, तो देखा कि प्लास्टिक रस्सी के फंदे सहारे पापा लटके हुए हैं। जिसके बाद घटना की जानकारी आस पास के लोगों को देने के साथ साथ हमे दी। सूचना मिलते ही अपने आवास सहाना पहाड़ी पहुंची जंहा पुरा परिवार को रो रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि गणेश नोनिया शराब का अधिक सेवन करता था। जिसके चलते वह अक्सर डियूटी में भी अपसेंट रहता था।वह लोदना एरिया 10 नोर्थ तिसरा परियोजना में जेनरल मजदूर के पद पर कार्यरत था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही झरिया थाना पुलिस एस आई बाला जी राजहंस घटना स्थल पहुंच जांच पड़ताल करते हुए फंदे से शव को जमीन पर रखवाया। तत्पश्चात पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *