• Sat. Feb 8th, 2025

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 45 वें स्थापना दिवस समारोह में दहाड़ी कल्पना सोरेन,कहा : भाजपा आदिवासियों की हितैषी नही

ByAdmin Office

Apr 4, 2024

 

*हज़ारीबाग :* कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुखमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उपस्थित हुई। कल्पना सोरेन ने अपना संबोधन जोहार का उदघोष के साथ कर शहीदों को नमन किया। कहा की झामुमो का स्थापना दिवस झारखंड को अलग करने में अपने प्राण न्योक्षावर करने वालों को श्रद्धांजलि है।

झारखंड की जनता हमारे लिए सर्वोपरि है। कहा की आपका बेटा आपका भाई आपका दोस्त हेमंत जी यही कहना चाहते है की आप उन्हें माफ कर दीजिए, क्योंकि जनादेश के बाद भाजपा के साजिश के कारण वह जेल में है। उन्होंने जनता और उनके कल्याण के लिए कई कार्य किए जो भाजपा को नही पचा। जो तानाशाह हैं और केंद्र में बैठे हैं वह नही चाहते को कोई आदिवासी का बेटा सता में रहे।

गर्व के साथ कहती हूं की हेमंत जी ने जनता को अपना भाई समझा और दुख में भागीदार बने। कोरोना में हेमंत सोरेन ने जान जोखिम में डाल कर जो बाहर थे उनके प्लेन और ट्रेन से झारखंड लाया। हमे गर्व है की मैं शिबू सोरेन की बहु हूं, जिन्होंने झारखंड को अलग कराया। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला बेटा की तरह व्यवहार कर रही। भाजपा वाले देश में एक ही पार्टी रखना चाहते हैं, एक व्यापारी को आगे बढ़ाना चाहते हैं, एक राज्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

भाजपा वाले बोलते हैं कुछ और करते है कुछ और। भाजपा को झारखंडियों से नफरत है क्योंकि वे नही चाहते की झारखंड का कोई भाई बेटा आगे बढ़े।
मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा की आज हमारे नेता जेल में हैं, मगर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन घूम घूम कर जनता की सेवा कर रही और उनकी बात सुन रही। हमारी सरकार ने सभी योग्य को पेंशन, आबुआ आवास, गुरुजी कार्ड दिया। केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार जो लोकतंत्र को खत्म करना चाहिए है उन्हे यह नही पच रहा था की आदिवासी का बेटा झारखंडियो के लिए काम करे।

यहां के लोगों को वोट बैंक से ज्यादा नही समझा, मगर अब झारखंडी जाग चुका है और भाजपा के तिलिस्म को तहस नहस करेगा। यहां के लोगों ने मन बना लिया है की जो लोकतंत्र को खत्म करना चाह रही उसे मजा चखाएंगे।
टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा की हजारीबाग आंदोलन की धरती है झारखंड आंदोलन में यहां के लोग अग्रणी भूमिका निभाएं हैं। लोकसभा चुनाव मे महागठबंधन को भोट देकर भाजपा को हराए।
गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा की यह टेकलाल बाबू की कर्मभूमि है। आज हजारीबाग में जुटी भीड़ यह साबित कर रही है की अपने नेता हेमंत सोरेन को कितना चाहते हैं।
राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा की भाजपा हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को साजिश कर जेल भेजा है, मगर यह भाजपा बहुत दिनो तक उन्हें जेल में नही रख सकती।

क्योंकि हेमंत सोरेन के साथ झारखंड की लाखों जनता का आशीर्वाद है।
राज्य समन्वय समिति सदस्य फागू बेसरा ने कहा की आज हेमंत सोरेन की कमी खल रही है। हेमंत सोरेन को राजनीति साजिश के तहत जेल भेजा गया, क्योंकि हेमंत सोरेन गरीब गुरबो की बात करते थे। 14 सीटों से भाजपा को हराना है।
केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा की जेपी पटेल को जिताएंगे तभी हेमंत सोरेन का हांथ मजबूत होगा। साथ ही कहा की आज का स्थापना दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक है। आज के भीड़ से भाजपा वालों का नींद उड़ जायेगा।

केंद्रीय सदस्य कमल नयन सिंह ने कहा की आज जुटी ऐतिहासिक भिड़ ने यह लकीर खींच दिया की भाजपा की झरखंड के साथ पूरे देश में हार होगी।
रामगढ़ जिला अध्यक्ष बिनोद किस्कू ने कहा की भाजपा जब से केंद्र में आई है तब से पूरे भारत के गरीबों का शोषण कर रही है।
गौरव पटेल ने कहा की अपने बाबा टेकलाल महतो और पिता राम प्रकाश भाई पटेल के आदर्शो पर चल झामुमो को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम को केंद्रीय सदस्य दिलीप वर्मा, टेको चंद महतो, मनोहर राम राजकुमार महतो, मो इजहार, संजय सिंह, सुनील शर्मा, चंदन सिंह, मो इजहार अंसारी, राजा खान, दिगंबर मेहता, प्रयाग मेहता, रवि सिंह, महताब हुसैन, कमाल कुरैशी, मनसा देवी, कुदूस अंसारी, वीरेंद्र राणा, मो यासीन, नंदू प्रसाद, मुकेश राउत,इंद्रदेव मेहता, रफीक अंसारी, देवानंद, रुचि कुजूर समेत अन्य झामुमो नेताओ ने भी संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *