रिपोर्ट अंतर्कथा ब्यूरो
धनबाद : शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के ईस्ट धोबाटांड में एक अपार्टमेंट से देर रात युवक की गिरकर मौत होने की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों ने सुबह में जमीन पर गिरे हुए युवक को देखा। लोगों ने युवक की पहचान भावेश कुमार के तौर पर किया।
युवक सिद्धि विनायक अपार्टमेंट में 4th फ्लोर पर रहता था। वह अकेले अपने फ्लैट में रहते थे। बताया जा रहा है कि भावेश ओरिएंटल कंपनी में कार्यरत थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि भावेश की मौत संभवतः फ्लैट की खिड़की से गिरने से हुई होगी।
स्थानीय लोगों की सूचना पर बैंक मोड़ थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है। वहीं मृतक के परिजन को सूचना दे दी गयी है। उनकी पत्नी उत्तराखंड में रहती है। मृतक के परिजन उत्तराखंड से धनबाद के लिए रवाना हो गए है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएनएमसीएच भेज दिया है। मामले में पुलिस ने जांच की बात कहते हुए बताया कि यह सुसाइड है या मर्डर, इसकी छानबीन की जा रही है।
Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2024/09/sun-plus-293x300.jpeg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/global-school-1024x682.webp)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/ads1-min-300x233.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.50_ff7f073a-300x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.49_1eaa3200-225x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.49_acd937ac-225x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.48_1ad3d042-240x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.47_6d90c8af-300x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.47_1dece079-240x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.45_f1eed7e2-240x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.42.45_4c80b475-269x300.jpg)