
*धनबाद :* सर्दी के सितम से शहर ठिठुर रहा है, हर ओर सर्दी की बयार है, तो दूसरी ओर शहर के बीचों-बीच स्थित गोल्फ ग्राउंड में गर्माहट है। वैदिक मंत्रोच्चारण, तो कहीं निकाह पढ़कर शादियां कराई जा रही हैं।
लगभग 10 हजार से ज्यादा धनबाद वासी बराती और सराती के शक्ल में उत्साह बढ़ा रहे हैं। पूरा गोल्फ ग्राउंड विवाह मंडप में तब्दील हो गया है।
*टोटो से निकाली गई दूल्हों की बारात*
बाजे गाजे की आवाज से पूरा गोल्फ ग्राउंड गूंज रहा है। सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति की ओर से गोल्फ ग्राउंड में आयोजित दसवां सामूहिक विवाह हो रहा है।
सबसे पहले पुराना बाजार नौजवान कमेटी के सदस्यों की ओर से यहां आए 94 दूल्हा के लिए टोटो से बारात निकाली गई। रणधीर वर्मा चौक से होते हुए बारात गोल्फ ग्राउंड पहुंची। गोल्फ ग्राउंड में बारातियों का समधी मिलन के साथ स्वागत किया गया।
इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जयमाला के लिए यहां भव्य मंच तैयार किया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 94 हिंदू जोड़ो ने वरमाला में भाग लिया। दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाया। वही पुराना बाजार जामा मस्जिद से आए मौलाना ने दो मुस्लिम जोड़ों की निकाह की रस्म शुरू कराई।
*101 मंडप में लिए जाएंगे अग्नि के फेरे*
गायत्री परिवार की ओर से हिंदू दूल्हा दुल्हन की शादी कराई जा रही है। आयोजन समिति की ओर से गोल्फ ग्राउंड में 101 शादी के मंडप तैयार किए गए हैं। हालांकि काफी ठंड के कारण अभी तक 94 हिंदू जोड़े पहुंचे हैं।
गायत्री परिवार की ओर से यहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विवाह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। तो दूसरी ओर मंडप के कुछ दूर पर मुस्लिम दो जोड़ों के लिए निकाह कराई जा रही है। यहां पर कलमा पढ़े जा रहे हैं।
*कई मेहमान पहुंचे गोल्फ ग्राउंड*
गोल्फ ग्राउंड में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब बेटियों की शादी करना है। यह दसवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम है।
अब तक संस्था की ओर से लगभग 900 से ज्यादा गरीब बेटियों की शादी कराई गई है। कार्यक्रम में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, कांग्रेस नेता रणविजय सिंह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर समाजसेवी उदय प्रताप सिंह समेत कई गणमान्य शिरकत कर रहे हैं।
*₹5 में भरपेट खाना*
यहां आने वाले बाराती- सराती के लिए यहां मुख्यमंत्री दाल भारत योजना के तहत खाना खिलाया जा रहा है। इसके तहत ₹5 में भरपेट दाल चावल सब्जी लोगों को खिलाई जा रही है।आयोजन समिति के अनुसार 10000 लोगों के खाने की व्यवस्था यहां पर की गई है। इसके अलावा नौजवान कमेटी की ओर से निशुल्क चाय और जलपान की व्यवस्था की गई है। शक्ति मंदिर कमेटी की ओर से साड़ी और चुन्नी दी जा रही है। इसके अलावा कई संस्थाएं विभिन्न सामग्री दान कर रही है।
There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com


