• Tue. Mar 18th, 2025

बुढ़वा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़, विधायक रोशनलाल चौधरी ने की पूजा।

ByBiru Gupta

Feb 26, 2025

 

बड़कागांव: प्रखंड के प्रकृति के गोद में बसा लगभग 500 फिट ऊपर पहाड़ में स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना किया। कांडतरी गांव के द्वारा शिव बारात निकालकर बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण तक नाचते झूमते भूत,पिचाश,भालू,बंदर सहित अन्य भेष धारण कर पहुंचे।विधायक रोशनलाल चौधरी ,पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,जीप सदस्य सुनीता देवी,उपप्रमुख बचनदेव कुमार सहित अन्य लोगों ने पूजा अर्चना व माथा टेककर आशीर्वाद लिया। मेले को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने जयकारा लगाते हुए कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर बड़कागांव बुढ़वा महादेव को झारखंड स्तर तक ही नहीं राष्ट्र स्तर तक विकास करने का जरूरत है।बुढ़वा महादेव को ऐसा विकास किया जाए ताकि पूरे राष्ट्र स्तर के लोग बाबा के दर्शन करने के लिए यहां तक पहुंचे जो की बुढ़वा महादेव बाबा में बहुत सत्यता है और इन्हीं का आशीर्वाद है कि आज हम आप सबों के सामने एक जनप्रतिनिधि बनकर आए हैं। वही पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि हम सभी भगवान शिव भक्तों को सबसे पहला नशा को त्याग करना होगा, क्योंकि नशा हमारा धर्म नहीं सिखाता है।वहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मैं बुढ़वा महादेव के समक्ष जो भी वादा किया था। हमने पूरा किया ।और हम बड़कागांव की बेटी बनकर आप लोगों के समक्ष हमेशा खड़ी हूँ। प्रखंड के तमाम शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं पूजा अर्चना करने के लिए भीड़ उमड़ी।मौके पर जीप सदस्य सुनीता देवी,उप प्रमुख वचनदेव कुमार , मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता,बुढ़वा महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश महतो, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, आजसू केंद्रीय सदस्य केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा,पूर्व मुखिया भीखन महतो, बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी,शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, इंद्र भूषण कुमार, बीपीओ हीरो महतो सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *