
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
लोयाबाद।लोयाबाद थाना अंतर्गत बाँसजोड़ा कांग्रेस कार्यालय के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता राज कुमार महतो एवं असलम मंसूरी उर्फ राम रहीम के द्वारा किया गया।इस भव्य पावन होली त्योहार में पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के वरीय नेता जलेश्वर महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।जहां दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें अबीर गुलाल लगाकर जयकारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं होली मिलन समारोह में गायक मंडली के संजय व्यास(केंदुआ)एवं आर्या अरुण व्यास (भूली) दो पक्षिय होली गान गाए जा रहे थे।जिसका दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। समारोह के दौरान लोगों के बीच जलपान की उत्तम व्यवस्था थी। इस पावन पर्व होली और रमजान को लेकर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने आमजनों के दोनों समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दोनों ही पर्व हम सभी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्षेत्र में आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएँ किसी के अफवाह में न पड़े।विधि व्यवस्था का हमेशा ख्याल रखते हुए शांति का माहौल बनाए रखें। वहीं समारोह में कांग्रेस के जिला महासचिव राज कुमार महतो ने कहा कि मैं राम रहीम पिछले 30 वर्षों से कोई भी सामाजिक कार्य एक साथ एक मंच पर करते आ रहे है हमलोगों को खाना भी खाना होता है तो एक साथ बैठकर एक स्थान पर खाते है और मजदूरों के हर दुख सुख में हमदोनो एक साथ खड़े रहते है और हमदोनो का साथ आजीवन चलता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि होली और रमजान दोनों ही आपसी भाईचारे का पर्व है इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएँ कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंगी न करें।क्षेत्र में हमेशा शांति बनाए रखें। वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव असलम मंसूरी ने कहा कि होली के मौके पर यहां होली मिलन समारोह राम रहीम की ओर से मनाई जा रही है विगत 30 वर्षों से यह राम रहीम का जोड़ा जनता के बीच हर प्रकार का सामाजिक कार्य करता आ रहा है।दुर्गा पूजा हो,ईद हो,होली का त्योहार हो क्षेत्र के गरीब गुरुआ मजदूर की कोई कठिन समस्या हो सभी नैतिक हर सामाजिक कार्यों में राम रहीम का सहयोग बना रहता है।और आगे भी बना रहेगा। मौके पर पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो,राज कुमार महतो,असलम मंसूरी,संजय जायसवाल,मनौवर हुसैन,सियाराम चौरसिया,मुकेश साव इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com


