• Tue. Mar 18th, 2025

कांग्रेस देशवासियों में फूट डालकर शासन करना चाहती है..मोहब्बत की नहीं नफरत की दुकान चला रहे हैं राहुल गांधी

ByBiru Gupta

Nov 10, 2024

 

 

 

झारखंड: केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को झारखंड की चार विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। चौहान ने बड़कागांव से भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल चौधरी, बरकट्ठा विधानसभा से अमित कुमार यादव, कांके विधानसभा से डॉ. जीतुचरण राम और रांची विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार सीपी. सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, गठबंधन की सरकार ने झारखंड जैसे सुंदर प्रदेश को लूटकर तबाह और बर्बाद कर दिया है। झारखंड की धरती पर माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है। इन्होंने जल संपदा, वन संपदा और खनिज संपदा से भरपूर प्रदेश को विनाश की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। यही वजह है कि, झारखंड की जनता में जेएमएम सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है और जनता इस चुनाव में सोरेन सरकार को सबक सिखाकर माटी, बेटी, रोटी की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी..

 

मोहब्बत नहीं, नफरत की दुकान

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी धान की बात करते हैं, जिन्हे ये तक नहीं पता है कि, धान की बाली सीधी लगती है या उल्टी। जो आलू से सोना बनाते हैं वो धान की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मोहब्बत की नहीं बल्कि नफरत की दुकान खोल रखी है। ये देश बांटने की कोशिश करते हैं, ये विदेशों में जाकर भारत का अपमान करते हैं। विदेशों में जाकर कहते हैं कि, मौका मिलते ही हम आरक्षण समाप्त कर देंगे। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, ये कांग्रेस और जेएमएम फूड डालो राज करो की पार्टियां हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। ये अंग्रेजों की नीति अपनाते हैं, इसलिए हम सबको बंटना नहीं है, क्योंकि जुड़ोगे तो जितोगे। ये कांग्रेस और जेएमएम वाले केवल झूठे वादे करते हैं, इनका प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण से कोई वास्ता नहीं है..

 

घुसपैठियों का लाल कालीन बिछाकर स्वागत

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, झारखंड की धरती पर लगातार बांग्लादेशी घुसपैठिए आ रहे हैं और वोटों की लालच में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार विदेशी घुसपैठियों का लाल कालीन बिछाकर स्वागत करते हैं। उनके वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जा रहे हैं, उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड तक बनवाए जा रहे हैं, उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है, क्योंकि जेएमएम, इन घुसपैठियों को अपना वोट बैंक मानती है, वोट के बदले भले ही ये घुसपैठिए झारखंड को लूट लें। विदेशी घुसपैठियों के घरों पर जेएमएम के झंडे लगे हुए हैं। बांग्लादेशी घुसपैठिए हमारी आदिवासी बेटियों को भ्रम के जाल में फंसाकर उनसे विवाह कर रहे हैं, जमीनों और स्थानीय संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ये हमारा देश है, कोई धर्मशाला नहीं है कि, कोई भी अपनी मर्जी से जब चाहे तब आ जाएं। अगर यही स्थिति रही तो यहां के निवासी अल्पसंख्यक हो जाएंगे और विदेशी घुसपैठिए बहुसंख्यक हो जाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही नागरिकता का रजिस्टर बनाया जाएगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। भाजपा, झारखंड को भय मुक्त और घुसपैठिए मुक्त प्रदेश बनाएगी..

 

बालू, पत्थर, राशन सब खा गए

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सत्ताधारी दल के नेता झारखंड में कोयला, बालू, पत्थर, मिट्टी और गरीबों का राशन तक डकार गए हैं। यहां बालू तो बाल्टियों में किलो से बेची जा रही है। ये कांग्रेस और जेएमएम के लोग इतने बड़े बेईमान है कि, जल जीवन मिशन का पैसा तक खा गए। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी ने जल जीवन मिशन का 5 हजार करोड़ रूपए भेजा था, ताकि यहां गांव-गांव में पाइप लाइन बिछाकर घरों में नल से जल दिया जा सके, लेकिन सोरेन सरकार जल जीवन मिशन का पैसा भी डकार गई। ये मनरेगा का पैसा खा गए, लेकिन जनता का पैसा खाने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जल जीवन मिशन का काम डबल इंजन की सरकार पूरा करेगी। घर में टोंटी वाला नल लगाकर पानी देंगे, ताकि बहनों को पानी भरने के लिए भटकना न पड़े। भारतीय जनता पार्टी, जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है..

 

बहनों को सम्मान, गरीबों को पक्का मकान

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार ने पांच साल पहले महिलाओं से वादा किया था कि, उन्हें हर महीने 2 हजार रूपए चूल्हा खर्च दिया जाएगा, लेकिन 4 साल 10 महीने कुछ नहीं दिया और चुनाव आते ही बहनों के खाते में केवल 1-1 हजार रूपए डाल दिए। शिवराज सिंह ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही बहनों के खाते में हर महीने की 11 तारीख को 2100 रूपए की सम्मान राशि डाली जाएगी, ताकि बहनों की जिंदगी में बदलाव आए, वो आत्मनिर्भर बन सकें। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, असम और उड़िसा सहित कई राज्यों में भी भाजपा की सरकार बहनों को लंबे समय से राशि दे रही है। इतना ही नहीं झारखंड में बहनों को केवल 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा और साल में दो बार त्योहार पर सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। शिवराजा सिंह चौहान ने कहा कि, हर बहन को लखपति दीदी बनाना भाजपा और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से हर बहन प्रति माह आमदनी 10 हजार रूपए से ज्यादा और सालाना 1 लाख रूपए से अधिक करना है। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, यहां हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा। जो गरीब परिवार छूट गए हैं सर्वे कर उनके नाम पीएम आवास योजना की सूची में जोड़े जाएंगे। कोई भी गरीब कच्ची छत के नीचे नहीं रहेगा..

 

झारखंड के युवाओं को मिलेगा पूरा न्याय

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सोरेन सरकार ने पांच साल पहले 5 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगारी भत्ते का वादा किया था, लेकिन ना तो नौकरी मिली ना ही बेरोजगारी भत्ता। सोरेन सरकार ने उत्पाद सिपाही भर्ती के नाम पर बच्चों को ऐसा दौड़ाया कि, वो जिंदगी की जंग ही हार गए। यहां सत्ताधारी दल के लोगों ने 25-25 लाख रूपए लेकर पेपर लीक करवाए हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद सिपाही भर्ती और पेपर लीक मामले की जांच कर दोषियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ही खाली पड़े 2 लाख 87 हजार सरकारी पदों पर भर्तियां प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं कैलेंडर बनाकर तय किया जाएगा कि, कब परीक्षा होगा, कब रिज़ल्ट आएगा और कब नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके अलावा ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को दो साल तक हर महीने 2 हजार रूपए की राशि दी जाएगी ताकि, वो अच्छी नौकरी की तैयारी कर सकें। झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे उन्हें पूरा न्याय मिलेगा..


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *