
दारू ( हजारीबाग): भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा द्वारा दा पैराडाइज़ रिसोर्ट सभागार प्रांगण में दिन रविवार को सदर विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को प्रचंड जीत सुनिश्चित करने को लेकर एक अहम बैठक आयोजित कर अपना पूर्ण समर्थन दिया। मुख्य रूप से भाजपा अनुसुचित मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या, कटक के विधायक प्रकाश चंद्र सेठ्ठी, राउरकेला के विधायक दुर्गा चरण तांती, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। इस अवसर पर बडी संख्या में अनुसुचित जाति के सदस्यगण शामिल हुए। सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठक भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजन किया गया। अनुसुचित जाति के सदस्यगण एक सुर में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को जीत दिलाने की आवाज बुलंद किया। मौके पर भाजपा अनुसुचित मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि अनुसुचित जाति के सभी सदस्य पूरी दमखम से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद को प्रचंड जीत सुनिश्चित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से संगठित एवं अनुसुचित जाति के लोगों को विशेष ध्यान में रखकर कार्य करती है। केंद्र सरकार की हर जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख कार्यों से लाभान्वित होते है। अब भाजपा पक्ष में मतदान कर अपना जिम्मेदारी को सुनिश्चित करना है। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रोटी, बेटी एवं माटी की पुकार की मुख्य उद्देश्य से झारखंड में चुनाव लड रही है। जेएमएम कांग्रेस एवं आरजेडी की ठगबंधन की सरकार में हमारी बेटीयां असुरक्षित है, हमारी जमीन असुरक्षित है तथा यहां साधन एवं संसाधन सभी असुरक्षित है। सदर विधानसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के साथ झारखंड में इसबार अवश्य भाजपा की सरकार बनेगी। मौके पर भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, अनुसुचित जाति मोर्चा गिरिडीह प्रभारी रोहित राम, विवेक वाल्मीकि, रंजित राम, रामअवतार कगडा, मनीष रविदास, पंकज कुमार, रंजन पासवान, सुबोध पासवान, मितेश वाल्मीकि, महादलित संघ अध्यक्ष अशोक राम एवं लखन हरि सहित बड़ी संख्या में अनुसुचित जाति मोर्चा के सदस्य शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com


