• Mon. Mar 17th, 2025

कल्पना सोरेन ने बड़कागांव में चुनावी सभा को किया संबोधित, लोगों की उमड़ी भीड़

ByBiru Gupta

Nov 9, 2024

 

 

बड़कागांव: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। कल्पना सोरेन हेलीकॉप्टर के माध्यम से बड़कागांव पहुंची। तत्पश्चात स्वयं अंबा प्रसाद कार चला कर कल्पना सोरेन को हेलीपैड से सभा स्थल पहुंची। कल्पना सोरेन को माला पहना कर स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में सभा स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

 

कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बड़कागांव में आ कर बुलडोजर दिखा कर गए। क्या बड़कागांव में भी लोगों के घरों में बुलडोजर चलाया जाएगा? इस क्षेत्र के बुनियादी जरूरतों के बारे में उन्होंने एक शब्द नहीं कहा सिर्फ आपस में मतभेद पैदा करने का बात उन्होंने किया। बड़कागांव के विस्थापितों के बारे में एक भी शब्द नहीं बोला। ये उत्तर प्रदेश नहीं ये झारखंड है यहां बुलडोजर नहीं विकास की गाड़ी चलेगी। हमलोग ये सुनिश्चित करेंगे के बड़कागांव के विस्थापितों को उसका हक अधिकार कैसे मिले, यहां पर कोल कंपनियों में कैसे यहां के 95 प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो ये तय करने आए हैं। बाहर के लोग यहां आते हैं और सभी चुनावी समर में ही क्यूं आते हैं ये समझने की जरूरत है? अंबा प्रसाद यहां की बेटी है ये यहां के जनता के लिए सुबह से ले कर शाम तक काम करती है। सड़क से लेकर सदन तक बड़कागांव के जनता के लिए सवाल उठाने का काम अंबा प्रसाद करती है। 40 लाख बुजुर्गों को सर्वजन पेंशन देने का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने किया, मईया सम्मान योजना के तहत एक हजार रुपए प्रति महीना 18 वर्ष से 49 वर्ष तक के महिलाओं को देने का काम हेमंत सोरेन ने किया है। हमारी महागठबंधन की सरकार बनती है तो दिसंबर से 18 से 49 वर्ष की सभी महिलाओं को पच्चीस सौ रूपये प्रति महीने दिया जाएगा। डबल इंजन की सरकार के द्वारा ही बड़कागांव में गोली चलवाकर एनटीपीसी कंपनी को खुलवाने का काम किया गया था। जब करोना काल चल रहा था तो एक तरफ भाजपा के लोग अपने आप को लॉक कर लिए थे उस समय बड़कागांव की यही बेटी आपकी सेवा में थी और झारखंड का वही बेटा झारखंड के लोगों के जान माल की रक्षा के लिए निरंतर अपनी जान की परवाह किए बिना लड़ रहे थे। आज यहां पे विपक्ष के जो प्रत्याशी हैं ये वही दल में थे जब हम ने 27 प्रतिशत पिछड़ों के आरक्षण को विधानसभा से पारित करवाया तो एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ये वही लोग हैं जो पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण को काट कर 14 प्रतिशत किए थे। कल्पना सोरेन ने जनसभा में उपस्थित लोगों को 13 नवंबर को हाथ छाप के निशान पर वोट दे कर अंबा प्रसाद को भारी मतों से जितने का आह्वाहन किया।

अंबा प्रसाद ने अपने कार्यकाल के उपलब्धियों गिनवाते हुए कहा के डिग्री कॉलेज हरली, पतरातु पॉलिटेक्निक कॉलेज, पतरातु में रेलवे ओवर ब्रिज, सड़कों का जाल बिछाई, बड़कागांव में कोविड के समय में निजी खर्च से 50 बेड का अस्पताल साथ ही अनगिनत विकास का कार्य किया गया। आगे उन्होंने कहा के जो बड़कागांव में अपना वोट नहीं दे सकता है वो आपका वोट लेने के लिए आए हैं। इस बार बड़कागांव में बाहरी नाय चलतव।

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सचिव सह मुख्य संयोजक संजीव बेदिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, बड़कागांव कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, केरेडाडी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, प्रभु राम, चंदन सिंह, जमाल सगीर, शमशेर आलम, अजीत महतो, दीपक करमाली, बिंदु कुमार दांगी, चंदर साव, दशरथ महतो, झामुमो मिडिया प्रभारी संजय भुईंया, राजेंद्र भुईंया, रोहित सिंह, गौतम कुशवाहा, गौतम वर्मा, नरेंद्र राम, रणजीत पंडित, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, कुलदीप तिवारी, चंद्रिका साहू, के अलावा सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *