• Mon. Mar 17th, 2025

चांडिल थाना क्षेत्र में युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

ByBiru Gupta

Mar 7, 2025

 

चांडिल : चांडिल अनुमंडल डीएसपी कार्यालय में डीएसपी द्वारा प्रेस कॉन्प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओo पीo अंतर्गत गुरुवार के दिन एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिवम कुमार सिंह, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता-जयराजन सिंह, पता-न्यू ग्वाला बस्ती, नियर रिलाइंस टावर, सोनारी, थाना-सोनारी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के रूप में की गई है।

 

पुलिस को 6 मार्च 2025 को सुबह करीब 7:00 बजे सूचना मिली कि कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में फॉरेस्ट एरिया के पास एक युवक का गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और मृतक की पहचान की।

 

मृतक के भाई शुभम कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर चांडिल थाना में कांड संख्या-036/25 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कांड के उदभेदन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक छापामारी दल का गठन किया है।

 

तत्पश्चात कांड के उदभेदन एवं अभियुक्तो के गिरफतारी हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय सरायकेला खरसावां के दिशा निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, चांडिल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

 

 

 

छापामारी दल के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य करते हुये तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर कांड के प्रा० अभि० 1. राहुल दास, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता-सूरज दास, सा०-कारमल स्कूल के पीछे, प्रमोद सिंह के मकान में किरायेदार, थाना-सोनारी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर 2. मो० आसिफ उर्फ आसिफ खान, उम्र-करीब 21 वर्ष, पिता मो० मुमताज, सा० डैमडुबी, अंसार नगर, नियर कब्रिस्तान, थाना-चांडिल (कपाली ओ०पी०), जिला-सरायकेला खरसावां को कांड अंकित होने के 24 घंटा के अंदर गिरफतार कर लिया गया एवं उपरोक्त दोनो गिरफतार अभियुक्तो के अपराध स्वीकारोक्ति बयान/निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त किया गया, स्कुटी पं०सं०-JH 05 CP 3110, अभियुक्त का मोबाईल, अभियुक्त का खून लगा चप्पल एवं घटनास्थल से अन्य सामानो को जप्त किया गया। उपरोक्त पकड़ाये दोनो अभियुक्तो को गिरफतार कर दि0-07.03.25 को माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:

 

1. राहुल दास, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता-सूरज दास, सा०-कारमल स्कूल के पीछे, प्रमोद सिंह के मकान में किरायेदार, थाना-सोनारी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

 

2. मो० आसिफ उर्फ आसिफ खान, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता मो० मुमताज, सा० डैमडुबी, अंसार नगर, नियर कब्रिस्तान, थाना-चांडिल (कपाली ओ०पी०), जिला-सरायकेला खरसावां

 

बरामद सामान की विवरणीः-

 

1. अपराध कारित करने में प्रयोग किया गया एक चापड़

 

2. अपराध में प्रयोग किया गया एक स्कुटी जिसका पं० सं० JH OS CP 3110

 

3. एक मोटर साईकिल जिसका पं० सं० JH 05 AJ 5268

 

4. दो स्मार्टफोन

 

5. अभियुक्त राहुल दास का खून लगा हुआ चप्पल

 

छापेमारी टीम में शामिल सदस्य:-

 

(1) श्री अरविंद कुमार बिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, चांडिल

 

(2) श्री अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक, चांडिल

 

(3) पु०अ०नि० सोनू कुमार, ओ०पी० प्रभारी कपाली

 

(4) पु०अ०नि० कौशल कुमार

 

(5) पु०अ०नि० हीरालाल मुंडु

 

(6) पु०अ०नि० अब्दुल रज्जीक

 

(7) स०अ०नि० मो० वसीर खान

 

(8) कपाली ओ०पी० सशस्त्र बल


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *