• Tue. Mar 18th, 2025

केंदुआडीह पुलिस ने फरार चल रहे दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

ByBiru Gupta

Mar 8, 2025

 

 

केंदुआ। केंदुआडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी केंदुआडीह के नेतृत्व में छापामारी कर रणधीर वर्मा चौक, धनबाद के समीप से दो अपराध कर्मी 1. नीतीश कुमार यादव पिता उमेश यादव 2.मनीष कुमार यादव उर्फ डाबला पिता जोगी यादव दोनों साकिन केंदुआ खटाल 04 नंo थाना केन्दुआडीह जिला धनबाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी नीतीश कुमार केंदुआडीह थाना कांड संख्या 96/24 ,80/23के अलावा पुटकी थाना कांड संख्या 23/24, 24/24 के नामजद अभियुक्त हैl वहीं मनीष यादव उर्फ डाबला केंदुआडीह थाना कांड संख्या 96/24 तथा पुटकी थाना कांड संख्या 23/24 ,24/24 में नामजद अभियुक्त है। उक्त दोनों अपराधी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। एवं केस का बेल कराने के चक्कर मे धनबाद न्यायालय परिसर में बैठे हुए थे कि केंदुआडीह पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही एक टीम गठित कर न्यायालय परिसर पहुंची एवं छापामारी कर दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। छापामारी दल का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद पांडे कर रहे थे। साथ मे अवर निरीक्षक धीरज कुमार मिश्रा,सअनि नवल किशोर सिंह, रविरंजन कुमार , जनक देव सिंह अंगरक्षक हवलदार निताई चंद्र महथा शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *