• Sat. Dec 2nd, 2023

चक्रवात का असर : झारखंड सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ByAdmin Office

Aug 25, 2023
Please share this News

 

रांची : देश के मौसम में बदलाव जारी है। झारखंड के 17 जिलों में बंगाल के साइक्लोन का असर देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश के 18 जिलों और चार संभागों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है जबकि 30 जिलों में वज्रपात और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा में व्यापक बारिश और तूफान आने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण नदी नाले तूफान पर आ गए हैं। तापमान में 2 से 3% की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान घटकर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *