• Tue. Feb 11th, 2025

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवघर के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डा राजीव रंजन शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

ByAdmin Office

Apr 12, 2024

 

देवघर : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चारों तरफ राजनीतिक उलटफेर दिखने को मिल रहा है। सीता सोरेन झामुमो छोड़ बीजेपी में शामिल हुई तो बीजेपी के काई विधायक कांग्रेस में शामिल हुए। दिल्ली के बाद झारखंड में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और बड़ा झटका लगा है। पिछले दिनों दिल्ली सरकार के एक मंत्री के बाद झारखंड में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवघर के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डा राजीव रंजन शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन जी एवं राजद के नेता हरदेव साहू जी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @yourBabulal जी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर रांची सांसद श्री… pic.twitter.com/wLwAia5sXn

— Office of Babulal Marandi (@babulalmarandi) April 12, 2024

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। डा राजीव रंजन के साथ अमित तिवारी, उज्ज्वल झा, निरु राय, गोविन्द बरनवाल, अभिजीत, मोहम्मद सुल्तान अंसारी, मौलान्ना आफताब आलम, मोहम्मद मेहबूब अंसारी, मोहम्मद सकिल अंसारी, मुन्ना यादव, रंजन यादव, अभिषेक आनंद ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जिनका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, भाजपा विधायक नारायण दास, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद संजय सेठ, जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, पंकज सिंह भदौरिया, बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पार्टी में सबों का स्वागत करते हुए बधाई दी। साथ ही कहा कि डा राजीव रंजन के पार्टी में शामिल होने से संगठन को बल मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *