• Tue. Mar 25th, 2025

वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर पूर्व विधायक सहित भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट किया, दिया आर्थिक सहयोग

ByAdmin Office

Mar 11, 2024

 

चौपारण: स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार डी मुन्ना के असामायिक निधन की खबर सुनकर प्रखण्ड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शोक संवेदना प्रकट करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि अत्यंत दुःखद व पीड़ादायक खबर सुनकर मर्माहत हूँ।

पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पत्रकार डी मुन्ना के असामायिक निधन, पत्रकारिता क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता क्षेत्र में इनके महत्पूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

बड़े ही सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें! पूर्व विधायक ने कहा कि मुन्ना जी पीड़ित परिजनों को भविष्य में हर सभव मदद करूँगा।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओ ने मुन्ना जी के पीडीत परिवार को आर्थिक सहयोग दिया। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख पूर्णिमा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सुरेश कुमार गुप्ता, जीप सदस्य राकेस कुमार, आरती कौशल, पूर्व जीप सदस्य रामस्वरूप, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता सीताराम साव, बालेश्वर साव, सुनील सिंह, जनमजेय सिंह, प्रभात सिंह, राजेश रवानी, राकेश पांडेय, अरविंद साव, अरविंद सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, आशीष गुप्ता, मुखिया मंटू सिंह, पप्पू रजक, कृष्णा रवीदास, संतोष सिंह, सुनीता देवी, रेखा देवी, देवंती देवी, समिति सदस्य सहदेव यादव, अशोक यादव, विकास रजक, विजय मधेसिया, प्रतिनिधि मो अतहर, मो फैजान, सहित सैकड़ों लोग।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *