• Mon. Mar 17th, 2025

पुतिन ने पहली बार अमेरिका को लेकर की सकारात्मक टिप्पणी, कहा ट्रम्प बहादुर हैं, जीत पर उन्हें बधाई, हम बातचीत के लिए तैयार हैं

ByBiru Gupta

Nov 9, 2024

 

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि मॉस्को नवनिर्वाचित रिपब्लिकन राष्ट्रपति के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। इससे संकेत मिलता है कि ट्रम्प के आने से यूएस के प्रति पुतिन का रुख कुछ बदल सकता है। पुतिन ने 7 नवंबर को सोची में वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मैं इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की जीत पर उन्हें बधाई देता हूं। मैंने पहले भी कहा था कि हम किसी भी राष्ट्र प्रमुख के साथ काम करेंगे जिस पर अमेरिकी लोगों को भरोसा है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद पुतिन की यह पहली सार्वजनिक टिप्पणी थी। उन्होंने 14 जुलाई को पेंसिल्वेनिया की चुनावी रैली में ट्रम्प की हत्या के प्रयास के दौरान साहस दिखाने के लिए उनकी तारीफ की। ट्रम्प की हत्या के प्रयास पर उन्होंने कहा, ‘मेरी राय में उन्होंने बहुत सही बर्ताव किया। एक असली आदमी की तरह साहस दिखाया।’ पुतिन ने यूक्रेन संकट को समाप्त करने में मदद करने के लिए रूस से संबंधों को बहाल करने की उनकी इच्छा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ट्रम्प की टिप्पणियां कम से कम ध्यान देने योग्य हैं। यूक्रेन में युद्ध के मामले में ट्रम्प कीव और मॉस्को को युद्ध विराम के लिए मजबूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इसे लेकर कोई स्थायी समझौता भी हो सकता है। इसमें रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों के लिए एक व्यवस्था होगी, जहां 2014 में क्रीमिया का विलय और फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से कब्जा किए गए क्षेत्र शामिल हैं। संभावना है कि ट्रम्प भविष्य में यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनने से रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति पुतिन की मांगों को स्वीकार कर लेंगे। नाटो के प्रति ट्रंप के नकारात्मक रवैये के मद्देनजर यह कीव के यूरोपीय सहयोगियों पर भी महत्वपूर्ण दबाव होगा।

 

ट्रम्प-पुतिन के मजबूत रिश्ते के पैरोकार

 

दुनिया के दो ताकतवर देशों के प्रमुखों के बीच रिश्तों में गरमाहट कुछ खास सिपहसालारों की वजह से थी। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प के तीन सिपहसालार खास हैं। इन तीनों में दो ट्रम्प के बेटे और बेटी हैं, जबकि तीसरा उनके दामाद हैं।

 

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर

 

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे हैं। ये अमेरिकी व्यवसायी हैं और पिता के बिजनेस साम्राज्य को संभालते हैं।

 

इवांका ट्रम्प

 

इवांका डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी हैं, जो इवाना ट्रम्प की दूसरी संतान हैं और अमेरिकी व्यवसायी हैं। ये भी पिता का कारोबार संभालती हैं। ये अपने राष्ट्रपति पिता की सलाहकार रह चुकी हैं।

 

जेरेड कुशनर

 

ये इवांका ट्रम्प के पति और डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद हैं। पिछली ट्रंप प्रशासन में जेरेड कुशनर भी पत्नी इवांका के साथ राष्ट्रपति ससुर के सलाहकार थे। इनके अमेरिका में रूसी राजदूत रहे सर्गेई किसलयाक से अच्छे संबंध रहे हैं।

 

ध्रुवीकरण की कोशिश और जातीय गोलबंदी पर प्रतिक्रिया स्वरूप उभरे नये सियासी नारे !

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाक नहीं जाएगी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *