• Sat. Jan 18th, 2025

31 मार्च को होगा हज़ारीबाग के झील परिसर में जीतो जैन संस्था द्वारा अहिंसा रन का आयोजन

ByAdmin Office

Mar 28, 2024
Please share this News

 

 

हजारीबाग,रविवार 31 मार्च को प्रातः पांच बजे जीतो जैन संस्था लेडीज विंग द्वारा शांति और अहिंसा का संदेश दने के लिए झील परिसर में अहिंसा रन का आयोजन किया जायेग। यह प्रतिस्पर्द्धा तीन अलग-अलग आयु वर्ग में होगी। विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

 

जीतो की रजनी जैन ने कहा कि सभी तैयारियां जोरों पर हो रही है। जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष दीपिका जैन ने कहा कि समाज के समस्त लोगों के व्यावसायिक एवं सामाजिक विकास को समर्पित एक ऐसा संस्थान है जिससे सभी को गहरा जुड़ाव है।

 

अहिंसा का संदेश देने के लिए इस बार विराट आयोजन हजारीबाग नगर में होगा और इसमें पूरा हजारीबाग दौड़ेगा। अर्चना अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग नगर के लिए यह दौड़ एक नया या कीर्तिमान होगा। इस दौड़ में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है, दौड़ में शामिल लोगों को पुरुस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सदर विधायक मनीष जायसवाल, समाजसेवी हर्ष अजमेरा, विजय जैन लुहाड़िया, प्रशासन, हर समाज के लोगों शहर के सभी लोगों ने इस दौड़ में शामिल होने के लिए अपील की है।

Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *