• Sat. Feb 8th, 2025

अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में “बावा” के द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

ByAdmin Office

Mar 7, 2024

 

दारू ( हजारीबाग): बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बी0 एस0 एफ0 वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन (बावा), केे द्वारा दिनांक 8 मार्च 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सीमा सुरक्षा बल, मेरु कैंप हजारीबाग में श्रीमती नीतू बन्याल, बाबा अध्यक्षा के तत्वावधान में प्रहरी संगिनियों के मध्य विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ बावा सदस्याएं एवं प्रहरी संगिनियां उपस्थित रही। प्रहरी संगिनियों और बावा सदस्याओं द्वारा कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08मार्च) महिलाओं की ऐतिहासिक सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने वाला वैश्विक दिवस है यह दिन महिलाओं की प्रगति पर चिंतन करने, परिवर्तन के लिए प्रोत्साहन और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए,महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। इस वर्ष की थीम “महिलाओं में निवेष: प्रगति में तेजी लाएं निर्धारित की गई है। वर्ष 2024 की कैंपेन थीम “इंस्पायर इंक्लूजन” (Inspire Inclusion) है। इंस्पायर इंक्लुजन का अर्थ है महिलाओं के महत्व को समझने के लिए लोगों को जागरूक करना।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती माधुरी राज, श्रीमती मौसमी प्रमाणिक एवं वरिष्ठ बावा सदस्याओ नें दीप प्रज्जवलित कर किया, तत्पश्चात श्रीमती माधुरी राज ने महिला सशक्तिकरण विषय पर उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिलाओं और पुरूषों में समानता बनाए रखना हैं, आज की महिला हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आज के समय में नारी को उसके अस्तित्व एवं अस्मिता के लिए प्रतिपल लड़ना पड़ता है। अब भी महिलाए स्वास्थ्य एवं शिक्षा की दृष्टि से पिछड़ी हुई हैं एवं राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अब भी महिलाओं की संख्या पुरूषों से कहीं पीछे है एवं महिलाओं का आर्थिक स्तर भी पिछड़ा हुआ है। हमें मिलकर महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्तर को सुधारनेे के लिए जागरूक होना चाहिए एवं भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य तब ही पूरा होगा जब महिलाओं के खिलाफ होनें वाले शोषण कम होगें, जब महिलाओं के खिलाफ अपराधिक मामले शून्य होगे, जब महिलाओं को समान दर्जा मिलेगा। बावा सदस्याओं के द्वारा नारी सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता विषय पर प्रहरी संगिनियों के बीच अपने विचार रखे।

इस अवसर पर प्रहरी संगिनियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, केक सजावट, कढ़ाई, समूह नृत्य, लोकनृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्रहरी संगिनियो की मनमोहक प्रस्तुति देखकर दर्शकदीर्घा में उपस्थित संगिनियों नें तालियां बजाकर हौसला आफजाई की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मेरू कैम्प में तैनात कार्मिकोे की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

श्रीमती नीतू बन्याल, बावा अध्यक्षा, सीमा सुरक्षा बल, मेरु ने अपने प्रेषित संदेश में सभी बावा मेरू परिवार की सदस्याओं एवं प्रहरी संगिनियों को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी व देश की प्रगति में महिलाओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज का मुख्य हिस्सा होती है, अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिलाओं और पुरूषों में समानता बनाए रखना है एवं महिलाओं को वह हर अधिकार प्रदान करना है जो एक सामान्य नागरिक को दिए जातें है। उन्होनें प्रहरी संगिनियों से आग्रह किया कि वह सभी अपनें हुनर को निखारे जिससे परिवार को आर्थिक सहयोग मिलेगा और समाज में व्याप्त लैंगिक असमानता पर विराम लगेगा। उन्होने आशा व्यक्त की कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही समाज में लैंगिक समानता लानें में सहायक सिद्ध होगी। बावा अध्यक्षा ने सभी प्रहरी संगिनियों को आने वाले रंगों के त्यौहार होली की बधाई देते हुए प्रहरी संगिनियों एवं उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *