: November 21 2023
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप ऐसे ही किसी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:50 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको किसी भी अजनबी पर भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज बॉस आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। आप इसी तरह से कड़ा परिश्रम करते रहें और अपने फैसले सोच समझकर लें। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदानी से अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका उग्र स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:35 से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ कोई बड़ा मौका लगा सकता है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी आमदनी में वृद्धि होने की भी संभावना है। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है,
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
मन में असमंजस की स्थिति रहेगी और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और शांत दिमाग से सोचने का प्रयास करें। बेवजह जीवनसाथी पर शक करने की आपकी आदत के कारण आज आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। यदि आप समय रहते नहीं संभलेंगे तो आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने के कारण आज उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। यदि आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ऐसी लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ना तो आपका फायदा होगा और ना ही नुकसान। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा। बेहतर होगा खुद पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 11:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यदि किसी कारणवश आपके साथी के साथ मनमुटाव हो गया है तो आपके बीच की दूरियां आज कुछ कम हो सकती है। आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ कोई काम भी आप पूरा कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। काम के साथ आपका स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में आप अपने लिए भी पर्याप्त समय निकालें। खासतौर पर खान-पान में आप किसी भी तरह की गड़बड़ी ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप उनकी सहायता जरुर करें। हो सकता आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी समस्या का अंत कर दे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे। उतना ही आपका भविष्य सुरक्षित होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ हो सकता है। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। बच्चों की संगति का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। आप बेवजह की बातों से दूर रहें। विशेष रूप से यदि किसी सहकर्मी से आपकी कम बनती हो तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। इस तरह की बातें आपके काम को प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहना होगा। आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं और आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको बहुत ही सोच समझकर अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। अपने प्रिय की बातों को नजरअंदाज करने की भूल ना करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है, आपका पैसा कहीं अटक सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है आपको पेट में जलन, कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक दृष्टि कौन से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप किसी को उधार देने की योजना बना रहे हैं तो आप सोच समझकर अपना निर्णय लें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकरा संभव है। हो सकता है आज आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप धैर्यवान रहें। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की आवश्यकता है। यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। घर परिवार से जुड़े किसी गंभीर मसले को सुलझाने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ समय से आप पर काम का बोझ कुछ अधिक है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आज वर्कलोड कुछ कम रहने की संभावना है, लेकिन आप इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इसके अलावा आप पर कर्ज का बोझ भी बढ़ेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। सेहत आपकी कुछ कमजोर रहेगी। बेहतर होगा आप अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपको कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आप घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जाएं। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए ना टालें नहीं तो आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आज लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें अन्यथा बेवजह के झगड़े झंझट होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी। आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। इसके अलावा आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आप ज्यादा परेशान ना हों। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 12:20 तक


