• Thu. Dec 7th, 2023

17 अक्तूबर 2023 को मणी बाबू की 29वाँ शहीद दिवस पर शहीद मणींद्र नाथ मंडल चौक, धनबाद पर लगें आदमकद प्रतिमा का होगा आनावरण,

ByBubly Singh

Oct 17, 2023
Please share this News

झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं झारखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो करेंगे अनावरण, झारखण्ड वासी देंगे भावपूर्ण श्रधांजलि।

झारखण्ड आंदोलनकारी वीर शहीद मणींद्र नाथ मंडल जी का परिचय।

 

शहीद मणींद्र नाथ मंडल

कदकाठी- 5 फिट 9 इंच

पिता- स्व. लंबोदर मंडल

माता- स्व. बालिका मंडल

पत्नी- श्रीमती रेखा मंडल

पुत्र- श्री सत्यजीत मंडल उर्फ ददन मंडल

पुत्री- श्रीमती टूमपा मंडल

गाँव- कोचाकुल्ही, सराईढ़ेला, धनबाद।

जन्म-17-08-1949.

मृत्यु-17-10-1994.

स्व. कामरेड अरुण कुमार राय, स्व. बिनोद बिहारी महतो एवं श्री शिबू सोरेन के साथ मिलकर करते रहे झारखण्ड आंदोलन। उनके 29वाँ शहादत दिवस पर झारखण्ड वासी देंगे भावपूर्ण श्रधांजलि ।

 

शहीद मणींद्र नाथ मंडल जी झारखण्ड अलग राज्य आंदोलनकारी एवं सभी समाज के अग्रणी नेता थे। मणीं बाबू गरीब, शोषित, पीड़ित, लाचार, असहाय मज़दूर, दबे कुचलें लोगों के आवाज़ बनकर हर कदम, हर परिस्थिति में साथ खड़े रहने वाले मसीहा थे।

 

साथ ही उन्होंने विस्थापितों के हक लिए लड़ाई लड़ी, उनको उनका हक़ दिलाया। झारखण्ड सूंड़ी समाज कल्याण समिति के संस्थापक बन दहेज विरोधी आंदोलन भी चलाया। भले वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका विचार एवं उनका क्रांतिकारी संवाद, हम सभी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

आज शहीद मणींद्र नाथ मंडल जैसे वीर शहीदों के वजह से अलग झारखण्ड राज्य का सपना पूरा हो पाया हैं। वे सदैव किसान मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे। बीसीसीएल, ईसीएल, सीसीएल में मजदूरों की आवाज बने। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने संघर्षो पर चलकर एक ही दिन में करीबन 700 लोगो को रोजगार दिलवाले।

 

इनका नाम से धनबाद हवाईअड्डा से पहले शहीद मणींद्र नाथ मंडल चौक, धनबाद स्थापित है। जहां समाजसेवी एवं मंडल के समाज युवा नेता गौतम कुमार मंडल के नेतृत्व में मंडल समाज एवं अन्य समाजसेवियों के आर्थिक सहयोग से 7 फिट की शहीद मणींद्र नाथ मंडल जी की अदामकद स्मारक (प्रतिमा) जिसे कुल 3 लाख (3,00,000) की लागत से मूर्तिकार अर्जुन राम पाल से बनवाया गया हैं।

 

शहीद मणींद्र नाथ मंडल चौक धनबाद में गौतम कुमार मंडल के नेतृत्व में शहीद मणींद्र नाथ मंडल जी के प्रतिमा मंडल समाज के युवा बांधुवों एवं अन्य समाज के बुद्धिजीवी लोगो के द्वारा तिथि- 30-07-2023 को स्थापित किया गया।

 

जिनका अनावरण 17 अक्तूबर 2023 को झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ महतो जी के हाथो से होगा।

 

झारखण्ड मंडल समाज (सूड़ी समाज) एवं पूरे झारखण्ड के गौरव ओर हम सभी के जेस्ट-श्रेष्ठ वरिष्ठ, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, आदर्श सह हमारे समाज के धरोहर क्रांतिकारी आंदोलकारी स्वर्गीय शहीद मणींद्र नाथ मंडल जी आज भी हम सभी युवा दिलो के धड़कन ओर कण-कण में बसे है ओर हमेशा-हमेशा बसे रहेंगे हमारे मणीं बाबू।

 

अनंत अपार अविनाशी सदैव सर्वदा वीरशहीदमणींद्रनाथमंडलजी

 

गौतम कुमार मंडल- धनबाद जिला सचिव- झारखण्ड सूंड़ी समाज कल्याण समिति, धनबाद, झारखण्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *