• Sat. Apr 20th, 2024

निष्पक्ष निर्भीक निडर

कांग्रेसियों नें प्रधान मंत्री का जलाया पुतला

ByPintu Yadav

Dec 2, 2021
Please share this News

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग नें आसमान छूती मंहगाई एंव पेट्रोलियम पदार्थो के मुल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में दिनांक : 12/12/2021 को द्वारिका दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली की दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के द्वारा अनुमती नहीं दिए जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला निकाल जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम से चल कर गुरूगोविंद सिंह, पैगोडा चौक होते हुए झंडा चौक पर दहन किया गया ।
कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के सदस्य विरेन्द्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, गोविंद राम,सरयू यादव, बाबु खान, जावेद इकबाल, सलीम रजा, ओमप्रकाश गोप, सुधीर कुमार पाण्डेय, साजिद अली खान, सुनील कुमार ओझा,अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के तसलीम अंसारी, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, शिव नंदन साहू, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार मोदी, राशिद खान, भैया असीम कुमार, रोहन ठाकुर, अमृतेष रंजन सोएब अंसारी, नगर कांग्रेस के तसलीम अंसारी, सैयद अशरफ अली के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *