अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
बरही अनुमंडलीय अस्पताल में संगणक के रूप में कार्यरत विनय कुमार सिन्हा व नेत्र सहायक पर कार्यरत महेंद्र प्रसाद के सेवानिवृत होने पर विदाई दी गई। बरही अनुमंडलीय अस्पताल कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम में डीएस प्रकाश ज्ञानी, बीपीएम नारायण राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने सम्मानित किया। मौके पर डीएस प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि विनय कुमार सिन्हा एवं महेन्द्र प्रसाद का सेवाकाल के दौरान अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से पालन किया। समय पर अपने कर्तव्य पर पहुंचना और सेवा भाव से अपने कार्य करना इनकी विशेषता रही। इनके कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। समाजसेवी रमेश ठाकुर ने कहा कि इनकी सेवा को भुलाया नहीं जा सकता। इनकी विदाई कागजी तौर पर हो रही है पर सभी के हृदय में बसे हैं, जहां से विदाई सम्भव नहीं है। वहीं विदाई समारोह के दौरान विनय कुमार सिन्हा भावुक हो गए। कहा कि इतने दिनों तक साथी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक परिवार की तरह काम किया। सबों के सहयोग से सेवाकाल को पूरा किया। विनय कुमार सिन्हा 39 वर्ष 4 महीना का सेवाकाल रहा। जून 1987 से 31 दिसंबर 2022 तक 35 वर्षो के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत रहे। वही नेत्र सहायक महेंद्र प्रसाद ने 24 वर्षो तक के सेवाकाल को पूर्ण किया तथा पिछले 15 वर्षों से अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यरत रहे। मौके पर प्रभारी प्रकाश ज्ञानी, डॉ अर्जुन सोरेन, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ मो एजाज हुसैन, डॉ अमन कुमार, डॉक्टर संगीता चौधरी, सुरेन्द्र रजक, कर्मचारी में प्रधान लिपिक पंकज कुमार आजाद, विनोद कुमार, नागेंद्र कुमार, प्रहलाद कुमार, विष्णु कुमार महतो, अनीता कुमारी, कादमबानी दुबे, एएनएम सुनीता कुमारी, सविता कुमारी, ममता कुमारी, पुष्पा टोप्पो, मंजुला कुमारी, अमृता, सावित्री, कल्पना कुमारी, आशा कुमारी, एमपीडब्ल्यू मृत्युंजय चौरसिया, संतोष कुमार, उपेंद्र कुमार, नीरज टोप्पो, सुनील कुमार दास, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहें।


