• Sun. Jan 26th, 2025

सलगा सिरोइया में सरहुल पूजा पर मेला का आयोजन

ByAdmin Office

Apr 11, 2024

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

केरेडारी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सलगा के सिरोईया में खैरवार भोक्ता समाज द्वारा सरहुल पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया! जिसके मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी सीओ राम रतन कुमार वर्णवाल बीडीओ अमित कुमार खैरवार भोक्ता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू प्रखंड अध्यक्ष देवानंद गंझू प्रखंड सचिव शनिचर गंझू शामिल हुए! कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत में खैर वार भोक्ता समाज के लोगों द्वारा प्राकृतिक की पूजा अर्चना किए गए! साथ ही ढोल नगाड़े के धुन पर नृत्य किए! कार्यक्रम में उपस्थित विधायक अंबा प्रसाद प्रमुख सुनीता देवी ने भी महिलाओं के संग नृत्य किए! और प्राकृतिक पर्व की महता पर प्रकाश डाले! इस मौके पर मनातू पंचायत मुखिया देवंती देवी समाजसेवी लालबिहारी गंझू पंचायत समिति सदस्य चरमी देवी समाजसेवी रूपन गंझू खैरवार भोक्ता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू कोष्याध्यक्ष कौलेश्वर गंझू बलदेव गंझू दशरथ गंझू प्रभु गंझू समेत खैरवार भोक्ता समाज के विभिन्न समितियों के महिला पुरुष अध्यक्ष सचिव व सदस्य व स्थानीय थाना के पुलिस कर्मी और जवान उपस्थित थे!

Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *