• Tue. Mar 25th, 2025

सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसा,में 4 की मौत 2 घायल

Byadmin

Feb 12, 2022

एनएच -33 पर नारंगडीह के पास खड़ी कंटेनर को रांची की ओर से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी।कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोग रामगढ़ के बड़काकान से जमशेदपुर गृह प्रवेश में हिस्सा लेने जा रहे थे।

जिसमें 3 महिला भी शामिल थी।एनएच33 पर नारगाडीह के पास कार चालक ने वाहन पर अपना संतुलन खो दिया। चालक ने सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलते के बाद चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन में फंसे लोगों व मरने वालों के शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। इस हादसा में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

2 घायल हैं। मरने वालों की पहचान सुरेश करमाली, रेणुका देवी,बेटी संध्या और 8 माह की बच्ची मिष्टी के रूप में की गई है। इस घटना में सुरेश का बेटा प्रवीण कुमार और एक बेटी पुष्पा देवी घायल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *