• Sat. Feb 8th, 2025

राजागढ़ बिगहा से निकला भव्य कलश यात्रा, सात दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ

ByAdmin Office

Mar 16, 2024

 

चौपारण

श्री हनुमत सेवा संस्थान बिगहा बाजार राजगढ़ द्वारा आयोजित लक्ष्मी नृसिंह यज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पंचम वार्षिक उत्सव का शुभारम्भ हुवा। कोडरमा ध्वजधारी के महंत चक्रपाणि महाराज ने धर्म का ध्वज फहरा कर कलश यात्र का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में विधायक व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। 1001 कलश के साथ निकले कलश यात्रा, जीटी रोड़ होते हुए ताजपुर स्थित छठ तालाब पहुँचा। यज्ञ आचार्य पंडित श्री सोमनाथ शुक्ल व सह आचार्य पंडित श्री बाल मुकुन्द आचार्य जलभरणी का कार्य सम्पन्न कराया। इससे पूर्व संस्थान के सदस्यों ने अतिथियो को भगवा वस्त्र देकर स्वागत किया। कलश यात्रा में जीवंत झाँकियाँ लोगों को आकर्षित कर रही थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि राजागढ़ बीते कुछ वर्षों से श्रद्धालुओ के लिए आस्था का केंद्र बिंदु बना हुआ है। धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार ने हनुमंत संस्थान को प्रसिद्धि दिलाई। पूर्व विधायक ने संस्थान के सक्रिय सदस्य आंनद चंद्रवंशी, विजय गुप्ता, संजय सिंह, रामचन्द्र सिंह, शशि शेखर, बीरबल साव, कुमार राहुल सहित अन्य सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दिया। कलश यात्रा में जीप सदस्य राकेश रंजन, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया गंदौरी दाँगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, भाजपा नेता सुनील साहू, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रविदास, भाजपा नेता रामचन्द्र सिंह, अरविंद सिन्हा, बलराम दाँगी, सियाराम सिंह, संतेन्द्र सिंह, कामदेव प्रजापति, दिलीप राणा, पवन सिंह, राजेश रवानी, प्रदीप कुमार, सुनील शेखर, विहिप व बजरंग दल नेता मुनेश्वर गुप्ता, शेखर गुप्ता, अमीत सिंह, शंकर सुमन, उदय केशरी, मुख्यपूजारी प्रेम कुमार व उनकी पत्नी, कुमार राहुल व उनकी पत्नी, कांग्रेस नेता सोनू दास, करुणा चंद्रवंशी, रेवाली पासवान, बैजू गहलोत, सहित अन्य।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *