• Thu. Nov 30th, 2023

ये हैं पंकज त्रिपाठी के बचपन का प्यार, कभी खुद खोजने जाते थे दूल्हा, अनसीन फोटोज के साथ जानिए कैसे भिड़ाया अपना टांका?

ByAdmin Office

Aug 27, 2023
Please share this News

 

*नयी दिल्ली :* बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी को हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। उन्हें इस अवॉर्ड शो में फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर एक्टर की पत्नी मृदुला के साथ अनसीन तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल की बेहतरीन जोड़ी देखने के लिए मिल रही है। जितनी खूबसूरत इनकी जोड़ी है उतनी ही बेहतरीन इनकी लव स्टोरी भी है। ऐसे में आपको पंकज की अनसीन तस्वीरों के साथ लव स्टोरी बताते हैं। वो कभी उनकी शादी के लिए लड़का तलाशने जाते थे। आइए जानते हैं.
नेशनल अवॉर्ड पाने वाले पंकज त्रिपाठी और मृदुला की पहली मुलाकात 9वीं क्लास में हुई थी। एक्टर 11वीं में थे और वो 9वीं क्लास में थीं। ये उनका पहली नजर वाला प्यार है। वो पल आज भी उन्हें याद है। एक इंटरव्यू में ‘मिर्जापुर’ एक्टर ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। उन्हें 1993 में अपनी बहन की शादी में मृदुला से प्यार हुआ था। उन्होंने पहली नजर में ही देखते सोच लिया था कि वो उनके साथ अपना पूरा जीवन बिताना चाहते हैं। उस समय उन्हें उनका नाम तक नहीं पता था। वहीं, मृदुला ने उन्हें पहली बार अपने भाई के तिलक (सगाई समारोह) में देखा था।
*खुद गए थे मृदुला के लिए दूल्हा देखने*
मृदुला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि पंकज त्रिपाठी से उनकी मुलाकात को 8 साल हो गए थे और घर वालों ने मृदुला के लिए परफेक्ट दूल्हे की तलाश शूरू कर दी थी। ऐसे में एक बार खुद पंकज उनके भाई और भाभी के साथ उनके लिए दूल्हा देखने के लिए गए थे और वापस आकर उन्होंने उन्हें कहा था कि वो एकदम परफेक्ट पार्टनर है। वो उन्हें बहुत खुश और संतुष्ट जीवन देगा। उस समय में मृदुला को एहसास हुआ कि वो जीवन से कुछ अनमोल चीज गायब हो रही है। जब पंकज ने ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’ में दाखिला लिया था तो उन्होंने मन बना लिया था कि वो उनका मैरिज प्रपोजल रिजेक्ट कर देंगी।
*12 साल तक एक-दूसरे को किया डेट*
पंकज त्रिपाठी और मृदुला ने एक-दूसरे को करीब 12 साल तक डेट किया था। इनका रिश्ता दूर का था। इसलिए वो 10 दिनों में एक बार लव लेटर लिखते थे। रात में 8 बजे तय समय पर फोन पर बात किया करते थे। समय के साथ-साथ इनका रिश्ता मजबूत होता चला गया। इसके बाद दोनों ने 15 जनवरी, 2004 को शादी कर ली थी। 2006 में बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम आशी त्रिपाठी है। मृदुला ने पति का सपोर्ट संघर्ष के दिनों में खूब किया। यहां तक कि जब भूखा रहने की नौबत आई तो भी वो पीछे नहीं हटीं और उनकी परिवार की सारी जिम्मेदारी को बखूबी उठा लिया। वो भी अपनी सफलता श्रेय अपनी पत्नी को ही देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *