• Thu. Dec 7th, 2023

बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में विधायक अम्बा प्रसाद का लगा जनता दरबार, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निदान

ByAdmin Office

Nov 21, 2023
Please share this News

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद के द्वारा बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को सप्ताहिक जनता दरबार लगी। जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने बारी बारी से अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा, जिसमें आधा से ज्यादा समस्या को विधायक के द्वारा ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया है। इस दौरान विधायक अम्बा प्रसाद के द्वारा जनता दरबार में 66 वर्षीय वृद्ध पुरुष तिलक साव पिता वकील साव जुगरा निवासी को वृद्धा पेंशन का प्रमाण तथा नगद राशि दिया गया। तथा जमीन संबंधित, आवास योजना संबंधित, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,डीप बोरिंग, कल्याण विभाग के संबंधित योजना,विधायक फंड संबंधित समस्या का निदान हुआ। वहीं कुछ समस्या के निदान के लिए मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल,
अंचलाधिकारी बालेश्वर राम तथा कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज को समस्या को दिशा निर्देश दियें।
मौके पर विधायक सुश्री अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रवासियों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो उसके लिए प्रखंड कार्यालय में ही जनता दरबार लगाने का कार्य किया जा रहा है, आम जनमानस की सेवा ही हमारा कर्तव्य है।
मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, सीआई अनोज कुमार, प्रकाश साव, भास्कर राज,प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वरनाथ चौबे, विधायक प्रतिनिधि जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, संजय महतो,जमाल सगीर, त्रिलोकी साव, विजय पासवान, सुरेंद्र साव, कार्तिक महतो,मो शमशेर सहित कई लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *