• Sat. Feb 8th, 2025

प्रभु यीशु मृत्यु के बाद तीसरे दिन जी उठे थे उसी अनन्त जीवन का उत्सव पर्व ईस्टर है

ByAdmin Office

Mar 31, 2024

 

 

धनबाद। आज दिनांक 30 मार्च 2024 दिन शनिवार रात्रि 9:30 बजे धनबाद हिल कॉलोनी स्थित संत अंथोनी चर्च में पुनरुत्थान का पर्व अर्थात *ईस्टर* पर्व के पूर्व रात्रि को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ईस्टर पर्व प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने, क्रूस मृत्यु के बाद तीसरे दिन फिर से जी उठने की घटना है तथा मृत्यु के बाद अनन्त जीवन का उत्सव पर्व *ईस्टर* है।

ईस्टर पर्व के पूर्व रात्रि में फादर ज्ञान प्रकाश टोपनो द्वारा आग जला कर आग की आशीष की और ईस्टर मोमबत्ती मोमबत्ती को जलाया और प्रत्येक इसाई धर्मावलंबियों ने अपने द्वारा लाई गई मोमबत्तियों को जलाकर पूरे चर्च परिसर को प्रकाश से प्रकाशित किया। इसाई धर्मावलंबियों द्वारा लाई गई मोमबत्तियां जलाने के पूर्व चर्च के अंदर एवं बाहर की सभी बत्तियां बुझा दी गई जिससे चारों ओर घनघोर अंधेरा सा छा गया। प्रत्येक इसाई धर्मावलंबियों के हाथ में जलती हुई मोमबत्ती ने उस घने काल अंधेरे को चीर कर अद्भुत प्रकाश फैला दिया। दरअसल इस प्रकाश का ईस्टर की पूर्व रात्रि काल का एक विशेष महत्व है। प्रकाश को ईश्वर का रूप माना गया है तथा इसकी तुलना ज्ञान से भी की गई है। प्रकाश रूपी मोमबत्तियां जलाकर हम खुद को अंधकार अर्थात अज्ञानता से निकालकर प्रकाश अर्थात ज्ञान की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार मोमबत्तियां जलाकर हम प्रकाश की अर्थात ईश्वर की हमारे जीवन में उपस्थित की महत्ता को मान्यता देते हैं।

 

आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशिर प्रभात तिर्की, चेतन किंडो, हरमन बिल, बुलबुल सुरीन, शांति सोय आदि की सराहनीय भूमिका रही।

 

“ईस्टर” के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2024 दिन रविवार प्रातः 7:00 प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *