केरेडारी:एनटीपीसी की चट्टीबारियातू कोयला खनन परियोजना से पेटो पंचायत के भदईखाप,डमहाबागी एवं बुकरु के आबादी वाले क्षेत्रों से होकर भारी वाहनों से कोयले का परिचालन हो रही है जिससे सड़क किनारे निवास करने वाले ग्रामीण आक्रोशित हैं। इसी को लेकर मंगलवार को पूर्व मुखिया राजकिशोर यादव व रेशमा परवीन व उपमुखिया लक्ष्मण साव के नेतृत्व में पंचायत के दर्जनों प्रभावित भू रैयतों ने जोरदाग रोड पर भदईखाप के बड़काआम के समीप एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मौजूद लोगों ने कोल माइंस से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग सहित कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। लोगों ने एकता का परिचय देते हुए कहा की ट्रांसपोर्टिंग कम्पनी के प्रदूषण के नाम से दिए जा रहे राशि को कुछ गिने चुने लोगों के द्वारा बंदरबांट किया जा रहा है व स्थानीय प्रभावित भू रैयतों को उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है तथा इसमें पारदर्शिता का बिल्कुल पालन नहीं किया जा रहा है।साथ ही लोगों का ये भी कहना था की आम जनता के लिए बनी सड़क से चौबीसो घंटे लगातार कोयले की ट्रांसपोर्टिंग हो रही है जिस से जान माल का खतरा हमेशा बना रहता है। भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं और आये दिन कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस बैठक में प्रभु यादव, मिथलेस कुमार,रविन्द्र कुमार,कृष्णा कुमार यादव,बैजनाथ साव,रामेश्वर राणा,भिखु रजक,सिकेंद्र यादव, नारायण यादव,संतोष यादव, बिनोद यादव,सुबोध कुमार, किसुन यादव, पप्पू ठाकुर, विकास रजक, रंजीत कुमार रजक, करमजीत यादव, उत्तम राम, प्रकाश राम,मो सुभान, नजमा खातुन, टिकेश्वर साव,प्रकाश कुमार, लखन रजक,सुरेन्द्र कुमार, अनुज सिंह, गौतम सिंह,बिनोद साव सहित कई लोग मौजूद थे।
Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2024/09/sun-plus-293x300.jpeg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/global-school-1024x682.webp)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/ads1-min-300x233.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.50_ff7f073a-300x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.49_1eaa3200-225x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.49_acd937ac-225x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.48_1ad3d042-240x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.47_6d90c8af-300x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.47_1dece079-240x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.44.45_f1eed7e2-240x300.jpg)
![](https://antarkatha.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Image-2025-01-25-at-18.42.45_4c80b475-269x300.jpg)