• Wed. Dec 6th, 2023

पश्चिमी टुंडी में युवक को कुचलने के बाद हाथियों ने मोहनाद में भाजपा कार्यकर्ता के खेतों को रौंदा

ByAdmin Office

Nov 17, 2023
Please share this News

 

हाथी समस्या का स्थायी समाधान करे सरकार : ज्ञान रंजन सिन्हा

धनबाद : पश्चिमी टुंडी के गोयदाहा में एक आदिवासी युवक को कुचलकर मारने के बाद 33 जंगली हाथियों का झुंड दक्षिणी टुंडी का मोहनाद पहुंच गया। हाथियों ने यहां बीती रात

11 से 12 बजे क बीच मोहनाद टुंडी निवासी भाजपा कार्यकर्ता गणेश राजवंशी के चार खेतो के धान खा लिए। लगभग 20 क्विंटल धान हाथी चट कर गए। ग्रामीण भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने

वन विभाग से संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने कहा है। सिन्हा ने कहा कि टुंडी के ग्रामीण हाथियों के आतंक से त्राहिमाम कर रहे हैं। झारखंड सरकार हाथियों को जंगल में सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं कर रही है। इससे इंसानों की जान जा रही है और भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *