• Thu. Nov 30th, 2023

नागालैंड में ट्रक की टक्कर के बाद खाई में गिरी एसयूवी कार, 8 लोगों की मौत

ByAdmin Office

Sep 21, 2023
Please share this News

 

कोहिमा। नागालैंड के त्येमिन्यु जिले में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। यहां बुधवार को एक ट्रक की टक्कर से एसयूवी कार खाई के अंदर जा गिरी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

नागालैंड पुलिस के अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना कोहिमा से करीब 65 किलोमीटर दूर के स्टेशन के पास बुधवार की सुबह हुई है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक भी सड़क के ऊपर फिसल गया और एसयूपी के ऊपर ही खाई में गिरा। जानकारी के मुताबिक एसयूवी कार कोहिमा की ओर से मोकोकचुंग जा रही थी, इसी दौरान ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

दुर्घटना में 7 लोगों की मौके पर चली गई जान

नागालैंड पुलिस के अनुसार दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी। उधर एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना कैसे हुई। क्या ट्रक तेज रफ्तार में था या एसयूवी कार तेज रफ्तार में थी।हादसे में जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं भी हैं। यह तीनों नागालैंड कर्मचारी चयन बोर्ड (एनएसएसबी) की परीक्षा पास कर चुकी थीं। तीनों को ग्रेड-3 कर्मचारी के रूप में सरकारी सेवा में शामिल होने का नियुक्ति पत्र भी मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *