• Sun. Jan 26th, 2025

झारखण्ड में मौसम का हाल। कनकनी से ठंड का सितम जारी।

Byadmin

Dec 22, 2021

झारखंड में कनकनी ठंड का सितम जारी है. उत्तर दिशा की ओर से आ रही बर्फीली हवा के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है. इस वजह से झारखंड के तापमान में जोरों की गिरावट आई है और प्रदेश में ठंड से कनकनी बढ़ी है।

राजधानी रांची समेत तमाम जिलों में कनकनी ठंड का सितम जारी है. आलम यह है कि राजधानी रांची सहित क्षेत्र में लगातार पारा में गिरावट देखने को मिल रहा है. यहां पारा 4 डिग्री से नीचे तक पहुंच गया है. जिसके कारण सुबह और शाम को सबसे ज्यादा ठंड महसूस किया जा रहा है।

पहाड़ों की बर्फीली हवा से झारखंड में बढ़ा ठंड का कहर, सभी जिलों के तापमान में कमी दर्ज।

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. उच्चतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया है जबकि न्यूनतम तापमान बोकारो थर्मल में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. वहीं मध्य दक्षिण भाग में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. झारखंड के करीब करीब सभी जिलों में ठंड का असर दिख रहा है।

Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *