• Thu. Dec 7th, 2023

जुगरा में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जाएगी। शिक्षक होंगे सम्मानित

ByAdmin Office

Jan 2, 2023
Please share this News

 

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव : चेपाकला पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुगरा में शिक्षाविद सावित्री बाई फुले की जयंती समारोह आज मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।जयंती समारोह में विद्यार्थियों से क्विज प्रतियोगिता किया जाएगा साथ ही देश के महान शिक्षाविद शिक्षा के क्रांतिकारी सावित्रीबाई फुले के जीवनी से संबंधित जानकारी दिया जाएगा। अतिथियों के द्वारा प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वही चेपा कला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम के द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी कृष्णा राम ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *