• Thu. Dec 7th, 2023

चौपारण बुधवार तक प्रतिनियोजन रद्द नहीं हुआ, तो BRC कार्यालय के समक्ष किया जाएगा, आमरण अनशन!

ByAdmin Office

Sep 18, 2023
Please share this News

 

आज दिनांक 18/09/2023 दिन सोमवार को एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई चौपारण के द्वारा बीआरसी कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय आपातकालीन बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति के अध्यक्षता में किया गया व संचालन प्रखण्ड सचिव सीताराम यादव जी के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय कुमार दुबे , जिला अध्यक्ष चंदन मेहता ,जिला महासचिव शंकर प्रसाद मेहता, जिला मिडिया प्रभारी देवनारायण महतो, बरही प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज घोष पदमा प्रखण्ड से कुलदीप कुमार , कटकमसांडी से श्यामदेव यादव उपस्थित हुए । बैठक का मुख्य उद्देश्य निम्न है।
1. चौपारण प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गरमोरवा के सहायक अध्यापक शिवकुमार यादव एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडार के सहायक अध्यापक दिनेश कुमार यादव का प्रतिनियाेजन मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय मे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र चौपारण के प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी- सह-समन्वयक राकेश कुमार ने दिनांक 08/09/2023 को किया है।
2). दिनांक 01/08/2023 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चौपारण 01 के उमाकांत यादव के द्वारा दिनेश कुमार यादव एवं शिव कुमार यादव को मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय में प्रतिनियोजन कर दिया गया था। जो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय दुबे एवं जिला अध्यक्ष चंदन मेहता के कहने पर बीईइओ उमाकांत यादव ने इसे स्वीकार करते हुए प्रतिनियोजन पत्र को 3 अगस्त निरस्त कर दिया था। पुनः इन दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन मूल विद्यालय से हटाकर दूसरे विद्यालय में कर दिया गया है।
3. यह प्रतिनियोजन सहायक अध्यापक नियमावली 2022 के पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर के प्रशासनिक सह अनुशासनिक प्राधिकार के विरुद्ध है। इस नियामवली के तहत प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा सहायक अध्यापकों का प्रतिनियोजन नहीं किया जा सकता है।
4. इन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से हट कर किया है। इस तरह बिना कारण के कार्रवाई से सहायक अध्यापक संघ में काफी रोष है। एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रखंड इकाई चौपारण के प्रखंड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति के द्वारा दिनांक 16/09/2023 को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चौपारण को उक्त दोनों शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द करने के लिए आवेदन दिया है। यदि दो दिनों के अंदर इस प्रतिनियोजन पर पुनर्विचार करते हुए निरस्त नहीं किया गया तो सहायक अध्यापक मजबूर होकर प्रखंड संसाधन केंद्र चौपारण के समक्ष आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसका सारा जवाबदेही विभाग के पदाधिकारी की होगी। बैठक में उपस्थित सहायक अध्यापक
प्रखण्ड अध्यक्ष रामावतार प्रजापति, सचिव सीताराम यादव, सुधीर कुमार कौशल, रामभरोस यादव, कैलाश साव, राजेश केसरी, अर्जुन रविदास, प्रेम पासवान, कामेश्वर रजक, सुनील कुमार यादव, मिथिलेश कुमार इंद्र गुरु, उदित प्रसाद, संजय कुमार यादव, रामसेवक यादव, सुजीत कुमार रंजन, सुनील कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार चौरसिया, शैलेंद्र कुमार चौरसिया, राजेश कुमार मेहता, दिनेश कुमार यादव, शिवकुमार यादव, अशोक कुमार यादव, प्रभु कुमार रवि, सुमंत कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अजीत कुमार, मुनेश्वर प्रसाद यादव, बलदेव साव ‘ सीताराम साव, कुलदीप यादव सहित सैकड़ों पारा शिक्षक उपस्थित थे।
प्रखण्ड अध्यक्ष / सचिव
रामावतार प्रजापति, सीताराम यादव एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रखंड इकाई चौपारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *