• Thu. Nov 30th, 2023

चंद्रपुरा थर्मल प्लांट में ठेका मजदूर घायल

ByAdmin Office

Oct 14, 2023
Please share this News

 

*चंद्रपुरा :* चंद्रपुरा प्लांट में शनिवार की दोपहर काम के दौरान डोजर सेक्शन में कार्यरत ठेका मजदूर राजू गोरांई घायल हो गया। वह डोजर में चक्का बदलने का काम कर रहा था।

इसी क्रम में पैर में चक्का गिर गया। वह एनकास सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में काम करता है।
उसे तत्काल डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। हांलांकि समय पर एक्स रे नहीं होने से मजदूर नेताओं ने यहां हंगामा किया।

आजसू पार्टी के नेता बिगन महतो, मो फखरूद्वीन, विनोद महतो आदि ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर एक्स रे नहीं करने का आरोप लगाया। प्लांट के सीनियर जीएम सह एचओपी मनोज ठाकुर अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूर का हाल-चाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *