धनबाद
केन्दुआ। केन्दुआडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 50 वर्षीय महिला पुष्पा देवी के साथ पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियो ने दो लाख रूपए की लूटपाट कर फरार हो गये। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जाती है। महिला अपने पति बीसीसीएल कर्मी दिनेश प्रशाद के साथ करकेन्द बैंक आँफ इंडिया से पैसे निकालकर अपने घर धनबाद कार्मिक नगर टेम्पो से जा रही थी। पति कुछ नीजि काम से केन्दुआ में रूक गये थे।केन्दुआडीह थाना के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियो ने महिला के हाथ से पैसे से भरा थैला छीनकर फरार हो गया। महिला टेम्पो से नीचे गिर गई उसके घुटने मे गम्भीर चोट आई है। महिला पति को फोन कर मौके पर बुलाई। और केन्दुआडीह थाना में मामले की शिकायत करवाई। महिला को इलाज के लिए बैंक मोड स्थित के नीजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


