• Thu. Dec 7th, 2023

कार के टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरा,पुलिस बस ने कुचला,मौके पर दर्दनाक मौत

ByAdmin Office

May 27, 2023
Please share this News

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित डीबडीह पुल के समीप एक बाइक सवार युवक को पुलिस की बस ने कुचल दिया।युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक बाइक से था। घटना शुक्रवार की शाम करीब 6.45 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक (जेएच01बीएफ-7720) से बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक की ओर जा रहा था। अचानक एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर फेंका गया। पीछे से पुलिस की बस आ रही थी। जो रफ्तार में थी। इससे पहले की बस का चालक ब्रेक लगाता, युवक अगले चक्के की चपेट में आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा थाना की पुलिस वहां पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।मृतक की पहचान राजीव कुमार पिता राज कर्ण प्रसाद हरमू साकेत विहार के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *