पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि शीतलहरी की दौर शुरू हो गई है। गरीब असहाय लोगों के बीच झारखंड सरकार द्वारा कंबल वितरण कर सहायता पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चौक चौराहों पर असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण मंगल साहू, तुलसी ठाकुर, सीमा देवी, हटिया खातून, तुलसी गोप आदि के बीच किया गया। मौके पर बड़कागांव प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार, 20 सूत्री सदस्य सुरेश महतो, शमशेर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, बीपीएम नवीन कुमार, नसरुद्दीन अंसारी, दीपक केरकेट्टा, राजीव गुप्ता, आशीष कुमार, गीता देवी, रंजू कुमारी, फुलवा देवी, बबिता कुमारी, संजू कुमारी, देवंती देवी, मोहम्मद इनाम, मोहम्मद तसलीम सहित अन्य लोग शामिल थे।
Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com