• Sat. Jan 18th, 2025

कांग्रेस झारखण्ड के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्‍तीफा, कांग्रेस के खेमें में खलबली, क्या हेमंत सरकार की बिगड़ सकती है सेहत।

Byadmin

Jan 25, 2022
Please share this News

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। वह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी भी थे। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने उन्‍हें उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्‍टार प्रचारकों की सूची में शामिल भी किया था।

आरपीएन सिंह के आज शाम भारतीय जनता पार्टी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह शाम 4 बजे तक भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि वह पडरौना से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

आरपीएन सिंह के इस्‍तीफा देने का असर झारखंड के हेमंत सरकार पर भी पड़ने की आशंका है। कांग्रेस के कई विधायक उनके करीबी माने जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही सरकार को गिराने का खेल भी चला था। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में बड़ा खेल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *