खड़गपुर-रांची पैसेंजर ट्रेन का रांची आगमन 12:35 बजे के स्थान पर 12:25 बजे होगा.
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल ने ट्रेनों की गति बढ़ाने को लेकर स्टेशनों पर समय सारणी में परिवर्तन किया है. 11 दिसंबर को ट्रेन संख्या 08695 बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर ट्रेन का रांची आगमन 12:20 बजे के स्थान पर 12:10 बजे होगा. ट्रेन संख्या 08085 खड़गपुर-रांची पैसेंजर ट्रेन का रांची आगमन 12:35 बजे के स्थान पर 12:25 बजे होगा.
वहीं, ट्रेन संख्या 18185 हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन का हटिया प्रस्थान 12:50 बजे के स्थान पर 13:00 बजे होगा. बलसिरिंग आगमन 12:58 बजे के स्थान पर 13:07 बजे व प्रस्थान 12:58 बजे के स्थान पर 13:08 बजे, लोधमा आगमन 13:06 बजे के स्थान पर 13:15 बजे व प्रस्थान 13:07 बजे के स्थान पर 13:16 बजे, कर्रा आगमन 13:17 बजे के स्थान पर 13:25 बजे एवं प्रस्थान 13:18 बजे के स्थान पर 13:26 बजे एवं गोविंदपुर रोड आगमन 13:29 बजे के स्थान पर 13:36 बजे एवं प्रस्थान 13:30 बजे के स्थान पर 13:37 बजे होगा. अन्य स्टेशनों पर समय सारणी पूर्ववत रहेगी.
Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com